जयपुर, अगस्त 3 -- राजस्थान में 4 अगस्त, मंगलवार को भी मानसून की रफ्तार धीमी रहने की संभावना है। हालांकि मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। वहीं पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल राज्य पर कोई मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय नहीं है। इसी कारण पिछले कुछ दिनों की तुलना में बारिश की गतिविधियां कमजोर बनी रहेंगी। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर नमी और बादलों के प्रभाव से कुछ इलाकों में दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है।पूर्वी राजस्थान में राहत की फुहारें जयपुर, दौसा, करौली, भरतपुर, धौलप...