बक्सर, मई 18 -- पेज तीन के लिए --- बक्सर। ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ जिले के दवा दुकानदारों ने 20 मई को सामूहिक हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार रसिक से मिली जानकारी के अनुसार, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने 20 मई मंगलवार को पूरे क्षेत्र में सभी थोक और खुदरा दवा दुकानों को पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया है। यह बंद ऑनलाइन दवाओं और नकली दवाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के रूप में होगा। हालांकि आमलोगों को दवा के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े, इसके लिए ड्रग विभाग के निर्देश के आलोक में जिला मुख्यालय के अलग-अलग इलाके के कुल आठ दवा दुकान खुले रहेंगे। यह भी पढ़ें- राज्य की 40 हजार दवा दुकानें 20 को बंद रहेंगी वहीं डुमरांव अनुमंडल के अलग-अलग प्रखंडों के कुल 22 दवा विक्रेताओं के यहां लोग आसानी से दवा की खरीददारी कर सकते है...