नई दिल्ली, मई 8 -- देशभर में 9 मई को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल सकते हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, राजस्थान-गुजरात जैसे कई राज्यों में गर्मी और लू की चेतावनी जारी की गई है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर रहने का अनुमान है। उत्तर भारत की बात करें तो उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 मई को गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने वाली है। पूर्वी भारत में अंडमान निकोबार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गांगेय पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने की चेतावनी जारी की गई है। बिहार में भी कल बारिश होगी। ओडिशा, झारखंड में तेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.