नई दिल्ली, जून 25 -- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार (26 जून) को देशभर के ज्यादातर राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। जम्मू कश्मीर से लेकर केरल तक बारिश होगी, जबकि कई राज्यों में आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, महाराष्ट्र, केरल समेत 22 राज्यों में कल भारी बारिश होगी। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कल बारिश होगी। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल कहीं कहीं बारिश का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख में कल तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसकी स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इसके अलावा, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ में जोरदार बारिश होगी। छत्तीसग...