कल का मौसम 24 मई 2026: यूपी में भीषण गर्मी के बीच राहत, इन इलाकों में होगी बारिश, तेज हवाएं भी चलेंगी
लखनऊ, मई 23 -- UP Weather 24 May 2026: यूपी में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार जारी है। कई जिलों में आसमान से आग बरस रही है। जिसके चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने राहत देने वाली खबर दी है। मौसम विभाग ने 24 मई को पश्चिमी हिस्सों में तेज धूलभरी हवाओं और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि पूर्वी हिस्सों में भीषण लू चलने का भी अलर्ट जारी किया है। शनिवार को सुबह 11 बजे से सड़कों पर आमतौर पर सन्नाटा पसर गया। सड़कों पर यातायात सामान्य से काफी कम रहा। इस दौरान व्यवसायिक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुईं हैं हालांकि सड़क किनारे बेल का शर्बत, आम का पना, गन्ने का रस, लस्सी, नीबूं पानी और कोल्ड ड्रिंक्स बेचने की पौ बारह रहीं। यूपी के ज्यादातर इलाकों में लू का असर रात को भी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.