नई दिल्ली, मई 21 -- Kal Ka Mausam 22 May 2026: देश के अधिकांश हिस्सों में पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से चल रही भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को पूरी तरह ठप कर दिया है। सड़कें सूनी पड़ी हैं, स्कूलों के समय बदले गए हैं, और स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक की चेतावनी जारी कर रखी है। कई राज्यों में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। ऐसे कठिन मौसम में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को बड़ी राहत की खबर दी है। कल शुक्रवार ( 22 मई 2026 ) को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत कुल 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तेज आंधी और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ उखड़ने, बिजली के खंभे गिरने और फसल...