नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- Kal Ka Mausam, 19 April: यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में 18, 19 और 20 अप्रैल (तीन दिनों) तक, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा में 19, 20, 21 और 22 अप्रैल तक, पश्चिमी राजस्थान में 21 व 22 अप्रैल को, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में 18, 19 अप्रैल, झारखंड में 20 और 21 अप्रैल को हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान, 18 को जम्मू कश्मीर, 19 से 21 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश, 18, 19 और 21 अप्रैल को असम, मेघालय में और 18 व 19 अप्रैल को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में बिजली और गरज के साथ छिटपुट बारिश होगी। वहीं, बिहार में कल यानी कि 19 अप्रैल को भारी बारिश होगी। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो 18 और 19 अप्र...