नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- Kal Ka Mausam, Weather Update 16 April: यूपी-दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। कई राज्यों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिसकी वजह से हीटवेव की चेतावनी तक जारी करनी पड़ी है। हालांकि, इस बीच, कुछ राज्यों के लिए खुशखबरी सामने आई है। यहां पर बारिश व ओले का अलर्ट जारी किया गया है। 16-19 अप्रैल के दौरान जम्मू कश्मीर, लद्दाख में बारिश और बर्फबारी होने वाली है। इसके अलावा, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं, 17-19 अप्रैल के दौरान हिमाचल प्रदेश, 17 अप्रैल को उत्तराखंड में भी छिटपुट बारिश होने वाली है। 17 अप्रैल को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश में 15, 18 और 19 अप्रैल, असम, मेघालय में 17 व...