कल का मौसम: 18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट
मुख्य संवाददाता, अगस्त 17 -- सावन की तीसरी सोमवारी पर पटना सहित राज्य के नौ जिलों में बादल झूमकर बरसे। 19 अगस्त तक राज्य में कुछ जगहों पर भारी बारिश और गरज तड़क की स्थिति बनी रहेगी। ताजा स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने (18 अगस्त) मंगलवार को पटना सहित दस जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। इस दौरान वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।पटना समेत 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मंगलवार को बक्सर, जहानाबाद, नवादा, रोहतास, औरंगाबाद और गया के लिए भारी बारिश का औरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि सीवान, वैशाली और सारण के लिए येलो अलर्ट है। पटना से मानसून ट्रफ के गुजरने की वजह से मध्यम से भारी बारिश की आशंका है।बारिश-धूप से उमस भी बढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.