नई दिल्ली, अगस्त 15 -- यूपी में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 16 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के 12 जिलों में ऑरेंज और 19 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार 16 अगस्त को कई इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश और बौछारें पड़ने का अनुमान है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पील...