नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 9 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के ऊपर निचले क्षोभमंडल में चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके अलावा मॉनसून द्रोणिका की स्थिति और उत्तर हरियाणा के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण का भी मौसम पर असर रहेगा। पूर्वी भारत में बुधवार को अधिक होने की संभावना है। बिहार में भारी बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिलेगी। झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी बारिश और आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है।उत्तर प्रदेश के लिए IMD रिपोर्ट 9 सितंबर को उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज कई इलाकों में बदला हुआ रह सकता है। IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश क...