नई दिल्ली, अगस्त 8 -- रविवार यानी 9 अगस्त को उत्तर भारत समेत देशभर के विभिन्न हिस्सों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों- हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड में तेज बारिश होगी। इसके अलावा, मैदानी इलाकों, यूपी, दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में भी बरसात का अलर्ट है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा आदि में बरसात होगी। मध्य भारत, पश्चिमी भारत और दक्षिण भारत में भी कल भारी बारिश का अलर्ट है। कल पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश होगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश होगी। उत्तराखंड में कहीं कहीं बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। नौ अगस्त को पश्चिमी राजस्थान में आंधी तू...