कल का मौसम, 9 अक्टूबर: मॉनसून वापसी के बीच इन राज्यों में होगी बारिश, आंधी तूफान की भी चेतावनी
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- उत्तर भारत समेत देशभर से मॉनसून वापस जा रहा है। अगले तीन से चार दिनों में पूर्वी भारत से मॉनसून वापस चला जाएगा। इसके बाद भी कई राज्यों में कल यानी कि शुक्रवार 9 अक्टूबर को भारी बारिश, आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, कल बिहार, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में भारी बरसात होगी। उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड में काफी बारिश होगी। इसके अलावा, कल हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान में छिटपुट बारिश का अलर्ट है। वहीं, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में आंधी तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। उत्तराखंड में भी कल भारी बारिश हो सकती है।मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में बरसात का अलर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.