कल का मौसम, 7 सितंबर: सोमवार को यूपी-बिहार में होगी मूसलाधार बारिश, इन इलाकों में भी IMD अलर्ट
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- मौसम विभाग के अनुसार, 7 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। बिहार में भी तेज वर्षा और गरज-चमक की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 8 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना है। 6 से 9 सितंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। इसलिए 7 सितंबर को पूर्वांचल के कई जिलों में तेज बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर की तुलना में बारिश की गतिविधि कुछ कम रहने की संभावना है, लेकिन बादलों और स्थानीय बौछारों का असर बना रह सकता है। बारिश के दौरान बिजली चमकने और गरज के साथ मौसम बदलने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह है। यह भी पढ़ें- हिमाचल में भूस्खलन से 93 सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.