नई दिल्ली, जून 6 -- दक्षिण-पश्चिम मानसून 7 जून को देश के कई हिस्सों में और आगे बढ़ने वाला है। इससे दक्षिणी प्रायद्वीप, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की प्रेस रिलीज में यह बताया गया है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 7 दिनों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी होगी। मानसून की उत्तरी सीमा शनिवार को चेन्नई, आइजोल और अन्य क्षेत्रों से गुजर रही है। रविवार को महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल बनी हुई है। यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र-गोवा पहुंचा मॉनसून, अगले सात दिनों तक इन राज्यों में बहुत भारी बारिश 7 जून को दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मौसम काफी सक्रिय रहेगा। केरल, माहे, लक्षद्वीप, तट...