नई दिल्ली, जून 5 -- 6 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ रहा है।भारत मौसम विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह बताया गया है। उत्तर-पूर्व भारत, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी वर्षा की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न चक्रवाती प्रभाव से कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है। शनिवार को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज वर्षा होने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 6 से 11 जून के दौरान मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं। अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय में 6 जून को भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है, जो बाढ़ या भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा कर सकती है...