नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- सोमवार को देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम मिलाजुला रहने वाला है। उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होगी। आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और 30-50 किमी प्रति घंटे की हवाएं रहेंगी। पंजाब और राजस्थान में 6 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश संभव है। यह भी पढ़ें- आ रहे दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश राजस्थान के कुछ इलाकों में सोमवार को आंधी आने की आशंका है, जहां हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है...