नई दिल्ली, मई 4 -- 5 मई को देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ नजर आएगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है। मंगलवार को कई हिस्सों में गरज-चमक, बारिश, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने के कारण बन रही है। यह भी पढ़ें- यूपी में आंधी-बारिश ने एक बार फिर मचाई तबाही, कई जिलों में पड़े ओले, छह की मौत उत्तर भारत के राज्यों जैसे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम अस्थिर रहेगा। यहां कई जगहों पर तेज बारिश, बिजली गिरने और धूल भरी आंधी की संभावना है। कुछ इलाकों म...