कल का मौसम, 31 अगस्त: सोमवार को होगी मूसलाधार बारिश, UP-बिहार समेत इन इलाकों में अलर्ट
नई दिल्ली, अगस्त 30 -- 31 अगस्त को मॉनसून देश के कई हिस्सों में सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम-मेघालय, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी कई जगह बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां हो सकती हैं। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और गिरने का खतरा रहेगा। पूर्वी और मध्य भारत में सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण तेज बारिश हो सकती है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रह सकता है। समुद्री इलाकों में तेज हवाओं को देखते हुए मछुआरों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।उत्तर प्रदेश में कल बारिश होगी या नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.