नई दिल्ली, अगस्त 29 -- भारत मौसम विभाग के अनुसार, 30 अगस्त को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी। उत्तर प्रदेश में मौसम काफी सक्रिय रहेगा। खासकर पूर्वी यूपी में कई स्थानों पर बरसात की संभावना है और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 अगस्त से 4 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है। पूर्वांचल के कई जिलों में बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। किसानों को खेतों में पानी की निकासी बनाए रखने और बारिश के दौरान सिंचाई, खाद व कीटनाशक का छिड़काव रोकने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- झारखंड में होगी झमाझम बारिश, 'येलो' अलर्ट जारी; 1 सितंबर तक के मौसम का हाल बिहार में 30 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम ...