नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- 3 अक्टूबर को देश के 13 राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक शनिवार को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप जैसे केंद्र शासित क्षेत्रों में भी बारिश का अनुमान है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में हवा की रफ्तार झोंकों के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे और कुछ जगहों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। केरल और माहे में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- मानसून की विदाई के बीच राजस...