नई दिल्ली, जुलाई 2 -- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने से गुरुवार को सुबह मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन में कहा है कि दिल्ली में कल यानी शुक्रवार 3 जुलाई को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। IMD के मुताबिक, कल सुबह या दोपहर से पहले के समय में बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके साथ आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और 30-40 किमी/घंटा (झोंकों के साथ 50 किमी/घंटा) की तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और केरल समेत देश के 15 राज्यों में कल भारी से बहुत भारी बा...