नई दिल्ली, जून 28 -- 29 जून को देश के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह बताया गया है। पूर्वोत्तर, पूर्वी भारत, मध्य भारत और पश्चिमी तट के कई राज्यों में हल्की से मध्यम होगी। कई स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत में भी धीरे-धीरे मॉनसून की गतिविधियां बढ़ेंगी। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की है। यह भी पढ़ें- हिमाचल में जोरदार बारिश की चेतावनी, किन्नर कैलाश और श्रीखंड महादेव यात्रा स्थगित उत्तर भारत की बात करें तो सोमवार को उत्तराखंड में भारी वर्षा की शुरुआत होने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी और पूर्वी उ...