नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- 28 अक्टूबर को देश के करीब 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान अर्नब के चलते आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी से बेहद भारी बारिश का खतरा है। छत्तीसगढ़ में भी कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और झोंके 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक चल सकते हैं। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी तेज हवाओं के साथ तूफानी मौसम रहने की आशंका है। उत्तर भारत में मौसम में बदलाव के संकेत हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि दिल्ली में 28 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- विकराल हुआ, आगे बढ़ा चक्रवात अर्नब! UP-बिहार संग 10 ...