कल का मौसम, 27 मई: तपती गर्मी से राहत के आसार, बुधवार को इन इलाकों में होगी बारिश; IMD का अलर्ट
नई दिल्ली, मई 26 -- 27 मई को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह बताया गया है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी व लू का असर जारी रहेगा। पूर्वोत्तर, दक्षिण और पहाड़ी राज्यों में बारिश, आंधी और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग ने कई इलाकों में तेज हवाओं, बिजली गिरने और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें- नौतपा के बीच ही मिलेगी गर्मी से राहत, IMD ने बताई यूपी से दिल्ली तक बारिश की डेट दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार को गर्मी का प्रकोप बना रह सकता है। राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है। पंजाब और हरियाणा में भी हीटवेव की स्थिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.