नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि कल यानी 25 अप्रैल को देश के विभिन्न राज्यों में मौसम मिलजुला रहने वाला है। उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी होगी। साथ ही गरज-चमक और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश, गरज-चमक व 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं रहेंगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में शनिवार को लू की स्थिति बनी रहेगी व रातें गर्म रहेंगी। राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी लू का प्रकोप जारी रहेगा। इन क्षेत्रों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान 40-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उत्तर-पूर्वी भारत में मौसम काफी सक...