नई दिल्ली, मई 23 -- रविवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी ताजा प्रेस रिलीज में यह बताया है। 24 मई को कहीं भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान करेगी तो कहीं बारिश और बादलों की मौजूदगी से राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग ने साफ संकेत दिया है कि अगले 24 घंटों में तापमान और वर्षा का यह असमान पैटर्न कई राज्यों में जारी रहेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के अनुसार सावधानी बरतें और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। यह भी पढ़ें- यूपी-बिहार, दिल्ली में कब आएगा मॉनसून, मौसम विभाग के Map से जान लीजिए उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों जैसे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप सबसे अधिक रहने की संभावना है। कई ...