नई दिल्ली, अगस्त 23 -- भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 24 अगस्त को देश के कई हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। उत्तर-पश्चिम भारत में उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से ओडिशा में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मध्य भारत में पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।उत्तर प्रदेश में कैसा मौसम सोमवार को उत्तर प्रदेश के मौसम में क...