नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- 23 सितंबर को देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पूर्वी और मध्य भारत के साथ दक्षिणी राज्यों में बारिश ज्यादा हो सकती है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा है। कुछ जगहों पर बेहद भारी बरसात भी हो सकती है। ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास तेज हवाओं का असर रहेगा। यहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और झोंकों के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। बंगाल की खाड़ी में बुधवार को हवा की रफ्तार 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने और झोंकों के साथ 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक जाने का अनुमान है। IMD के मुताबिक, बुधवार को कम से कम 19 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इनम...