कल का मौसम, 23 अक्टूबर: शुक्रवार को 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट; 70 की स्पीड से आंधी-तूफान
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- Kal Ka Mausam 23 October: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन में कहा है कि कल ( शुक्रवार यानी 23 अक्टूबर को) देशभर में मिलाजुला मौसम रहेगा। एक तरफ दक्षिण भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी तो दूसरी तरफ उत्तर और मध्य भारत में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस बीच, IMD ने कहा है कि 23 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसमी सिस्टम बनेगा, जिसकी वजह से बंगाल और ओडिशा में 27 से 28 अक्टूबर के दौरान आंधी-तूफान आने की आशंका है। इस दौरान हवा की स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि कल दक्षिण के राज्यों समेत कुल 11 राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। IMD ने कहा है कि इसके अलावा 24 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय हो सकता है, जिसकी वजह से पहाड़ी राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.