नई दिल्ली, जुलाई 21 -- 22 जुलाई को मॉनसून देश के हिस्सों में पूरी तरह सक्रिय रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह बताया गया है। आईएमडी के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में बुधवार को हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, अचानक बाढ़ व निचले इलाकों में जलभराव का खतरा बना रहेगा। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ वर्षा व कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। यह भी पढ़ें- हिमाचल के कांगड़ा में बादल फटा, भारी बारिश का अलर्ट; कब तक बरसते रहेंगे बदरा? पूर्वी और मध्य भारत में भी मॉनसून का प्रभाव बना रहेगा। उत्तर प...