नई दिल्ली, अगस्त 21 -- देश के कई हिस्सों में 22 अगस्त को मॉनसून सक्रिय रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश तेज होने वाली है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को भारी बरसात की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी 22 अगस्त को बारिश का दौर जारी रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कल कई स्थानों पर बारिश होगी। कुछ जगहों पर भारी बरसात की संभावना जताई गई है। राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में छिटपुट से लेकर कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। यह भी पढ़ें- यूपी में भारी बारिश, उत्तराखंड में भी जोरदार बरसात की चेतावनी; जानें मौसम अपडेटउत्तर प्रदेश के मौसम का हाल 22 अगस्त को उत्तर प्रदेश के मौसम में खासा बदलाव देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22...