नई दिल्ली, मई 20 -- देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। लेकिन इसके साथ ही कई इलाकों में बारिश भी लोगों को राहत दे रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के 21 मई, गुरुवार को देश के अलग-अलग हिस्सों का मिजाज काफी बदला हुआ रहने वाला है। पश्चिमी और मध्य भारत जहां गर्मी से जूझता हुआ नजर आएगा, तो वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश अपना असर दिखाएगी। दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी बारिश और उमस अपना असर दिखाएगी। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कई दिनों की तरह दिल्ली एनसीआर से लेकर मध्य प्रदेश के कई इलाकों और ऊपर पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भी हीववेव और भीषण गर्मी का कहर बना रहेगा। मध्य प्रदेश में उत्तरी जिलों में कल भीषण लू चलने की आशंका है। राजस्थान की तपते रेगिस्तान से आने वाली हवाएं...