नई दिल्ली, जुलाई 19 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 20 जुलाई को देश के कई हिस्सों में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। सबसे अधिक असर उत्तर भारत, पूर्वी भारत, पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी वर्षा भी हो सकती है, जिससे भूस्खलन, सड़क बंद होने और नदियों के जलस्तर बढ़ने का खतरा रहेगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भी बारिश होगी। इस दौरान गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। लोगों को बिजली गिरने और जलभराव वाले क्षेत्रों से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में कल का मौसम; 4 दिन तेज हवा और झमाझम बारिश...