कल का मौसम, 2 जून: IMD ने दी खुशखबरी; मंगलवार को इन इलाकों में होगी बारिश, आंधी का अलर्ट
नई दिल्ली, जून 1 -- 2 जून को देश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज से यह जानकारी सामने आई है। उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी हवा के चक्रवाती प्रभाव से हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इस दौरान गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दोपहर से शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा) संभव हैं। अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, लेकिन बादल और बारिश से गर्मी का असर कम रहेगा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.