नई दिल्ली, अगस्त 1 -- देश के कई हिस्सों में 2 अगस्त को भी मॉनसून सक्रिय रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह बताया गया है। इसके अनुसार, रविवार को अनेक राज्यों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही, कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। गुजरात, केरल, कर्नाटक, मध्य भारत और हिमालयी राज्यों में तेज बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। यह भी पढ़ें- बिहार का मौसम, 2 अगस्त : पूरे राज्य में येलो अलर्ट, 4 जिलों में होगी भारी बारिश उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। हिमाचल प्रदे...