नई दिल्ली, जुलाई 17 -- भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज के अनुसार, 18 जुलाई को देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून का असर देखने को मिलेगा। उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। राजस्थान के पूर्वी भागों में भी बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट वर्षा होने के आसार हैं। गरज, बिजली और तेज हवाओं को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: कहीं भारी वर्षा तो कहीं उमस वाली गर्मी का टॉर्चर का अलर्ट...