नई दिल्ली, जुलाई 16 -- उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक के राज्यों में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है, जिसकी वजह से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में कल बारिश होगी। इसके अलावा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान में तेज बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा, कल यानी कि 17 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में, पूर्वी यूपी, उत्तराखंड में कहीं कहीं आंधी तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में भी बारिश होगी। इन इलाकों में आंधी तूफान, बिजली गिरने और 60 की स्पीड से तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट है। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में कल बहुत भारी बारिश की चेतावनी ...