नई दिल्ली, जुलाई 15 -- Kal Ka Mausam 16 July: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ताजा बुलेटिन में कहा है कि कल यानी 16 जुलाई को बंगाल, ओडिशा, झारखंड और बिहार समेत देश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र (Low Pressure Area) के उत्तर-पश्चिमी दिशा में बढ़ने के कारण मॉनसून अब अपने सबसे आक्रामक रूप में आ गया है। विभाग ने गुरुवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग की इस चेतावनी और मौसम के मिजाज ने प्रशासन और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है। IMD ने ओडिशा के लिए 'रेड वार्निंग' जारी किया है। IMD ने अपने विस्तृत पूर्वानुमान में कहा है कि ऊपरी वायुमंडल में चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल...