नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग राज्यों में 15 अप्रैल के लिए चेतावनी जारी की है। उत्तर-पश्चिम भारत में नए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से हिमालयी क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होगी। साथ ही आंधी, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 17-19 अप्रैल को तेज बारिश होगी लेकिन 15 को सूखा या हल्का प्रभाव रहेगा। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 17-18 अप्रैल को बारिश की उम्मीद है, जबकि 15 अप्रैल को इन इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि के साथ गर्मी का असर बढ़ सकता है। यह भी पढ़ें- दिल्ली, यूपी और बिहार में बढ़ेगा गर्मी, इन राज्यों तेज गरज के साथ होग...