कल का मौसम, 14 जुलाई: मंगलवार को इन इलाकों में होगी भारी बारिश, तेज हवाएं चलने का अलर्ट
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 14 जुलाई को देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। मंगलवार को पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सबसे अधिक वर्षा की संभावना है। बिहार में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा में भी भारी वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश होगी। सिक्किम में कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। झारखंड में भी अनेक इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में वर्षा का दौर जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में मौसम का उलटफेर; अब 2 बदलावों से बढ़ेगी परेशानी, 7 दिन का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.