नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- 12 अक्टूबर को देश के 17 राज्यों में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में आंधी-तूफान और बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है और झोंकों के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में भी बारिश के आसार हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में गर्मी का असर बना रहेगा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से मौसम बदल सकता है। यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश मे बर्फबारी से बढ़ी ठंड, तेज आंधी के साथ होगी बारिश; येलो अलर्टउत्तर प्रदे...