नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- देश के 9 राज्यों में 10 नवंबर को बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पूर्वोत्तर के 7 राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी कुछ जगहों पर बारिश होने के आसार हैं। तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अंडमान-निकोबार में 10 से 14 नवंबर तक कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार में मौसम खराब होने की आशंका है। देश के बाकी हिस्सों में किसी बड़े मौसमी बदलाव का अनुमान नहीं है। यह भी पढ़ें- दिवाली के बाद उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, 5 जिलों में बारिश और बर्फबारीउत्तर प्रदेश का कैसा मौसम उत्तर प्रदेश म...