नई दिल्ली, जून 9 -- दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूर्वोत्तर राज्यों से आगे बढ़ रहा है। अगले चार से पांच दिनों के दौरान मानसून के महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही देश के कई राज्यों में 10 जून को बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है। यह भी पढ़ें- उमस, लू और बारिश का ट्रिपल इफेक्ट, राजस्थान में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जब...