नई दिल्ली, अगस्त 9 -- 10 अगस्त को उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का असर देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगह बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा है। हिमाचल प्रदेश में सोमवार को सामान्य बारिश रहेगी, लेकिन 10-11 अगस्त को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। पंजाब में कई जगह बारिश होगी और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 10 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। यह भी पढ़ें- डॉल्फिन तूफान की दस्तक, भारी बारिश और 151 की रफ्तार से तेज हवाएं; भारत पर असर उत्तर प्रदेश में खासकर पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर रहेगा, जबकि पश्चिमी उत्तर...