लखीमपुरखीरी, अप्रैल 4 -- लखीमपुर। आरडीएसएस योजना में मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किए जाने हैं। इन कार्यों के चलते कल छह अप्रैल को शहर एवं आसपास के कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के मुताबिक 33/11 केवी उपकेंद्र से जुड़े फीडरों पर कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान सुबह लगभग 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। बिजली कटौती के दायरे में आने वाले क्षेत्रों में उपकेंद्र से जुड़े विभिन्न मोहल्ले और ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...