रामपुर, नवम्बर 27 -- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कल होगा, जिसमें 1045 जोड़े शामिल होंगे। शहर में राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कालेज मैदान में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजन होगा। इस आयोजन में रामपुर नगर पालिका से एक भी जोड़ा शामिल नहीं होगा। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में इस वर्ष सरकार एक जोड़े पर एक लाख रुपये खर्च करेगी। जिसमें जिले भर से 1045 जोड़े शामिल होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि प्रत्येक जोड़े की बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इस प्रक्रिया के लिए दो प्रकार के ऑथेन्टीकेशन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसमें फिंगरप्रिंट व फेशियल ऑथेंटिकेशन (चेहरे की पहचान) है। बायोमैट्रिक ऑथेन्टीकेशन वर तथा वधू को अपने अपडेटेड आधार कार्ड के साथ अपनी-अपनी बायोमैट्रिक तथ...