कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के नेतृत्व में अपनी वर्षों पुरानी मांगों को लेकर 15 अप्रैल को पेंशनर्स सर्वोदय नगर स्थित केंद्रीय भविष्य निधि संगठन कार्यालय का घेराव करेंगे और विशाल प्रदर्शन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को समिति की प्रांतीय बैठक रावतपुर बस स्टैंड में प्रदेश अध्यक्ष ओम शंकर तिवारी की अध्यक्षता में हुई। धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। इसमें बताया गया कि यह आंदोलन राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत और राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह राजावत के आवाहन पर हो रहा है। अब आर-पार की लड़ाई होनी है। इसमें रिटायरमेंट के बाद न्यूनतम साढ़े सात हजार रुपये पेंशन और महंगाई भत्ता, रिटायरमेंट के बाद पति-पत्नी को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा जैसी चार सूत्रीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.