नई दिल्ली, जुलाई 28 -- Ashadha purnima upay 2026: हिंदू धर्म में आषाढ़ पूर्णिमा को आषाढ़ी पूर्णिमा या गुरु पूर्णिमा कहा जाता है। इस साल आषाढ़ पूर्णिमा 29 जुलाई 2026, बुधवार को है। पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा के साथ चंद्रमा को अर्घ्य देना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इस दिन गुरु पूजन का भी खास महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ उपाय प्रभावशाली माने गए हैं। मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन सुख और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए उपायों को करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और उनका घर पर आगमन होता है। जानें आषाढ़ पूर्णिमा पर क्या करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। यह भी पढ़ें- आषाढ़ पूर्णिमा व्रत का मान्य आज या कल? जान लें पूजन और दान का उत्तम समयधन प्राप्ति के लिए आ...