मुरादाबाद, फरवरी 10 -- विभिन्न ट्रेड यूनियनों द्वारा कल गुरुवार को राष्ट्रीय आम हड़ताल में शामिल होने को लेकर पीतल मजदूर यूनियन ने हुंकार भरी। यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंगलवार को दिल्ली रोड पर एकत्रित होकर गेट मीटिंग की। इसमें हड़ताल को लेकर यूनियन के लामबंद होने की बात साझा करते हुए प्रस्तावित चार नए लेबर कोड को खत्म किए जाने की आवाज बुलंद की। विजयपाल सिंह, विनोद कुमार सैनी, सूरजपाल सिंह, रंजन नंदा, संजीव शुक्ला, अनिल कुमार, राजाराम, रामदास आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...